दो अवैध अतिक्रमण हटाए, अन्य पर जल्द कार्यवाही के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । नई टिहरी शहर में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही को लेकर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने पुनर्वास निदेशालय  सभागार में बैठक समिति की  बैठक ली। 

बैठक में बताया गया कि अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही हेतु गठित समिति द्वारा एक माह के भीतर चार अवैध अतिक्रमण का काचिह्नीकरण किया गया।  जिसमें से दो अतिक्रमण हटाए गए व  दो को नोटिस जारी किया जा गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि बौराड़ी स्थित गणेश चौक के पास वाहनों की पार्किंग में आ रही समस्याओं को लेकर प्रायः शिकायते प्राप्त हो रही है। जिस पर उन्होंने गणेश चौक के आस-पास के अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश दिए है जिसमे लोहार के टेंट/जुग्गी भी शामिल है।  वहीं उन्होंने चंबा में अवैध अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर समिति के गठन के निर्देश दिए हैं। 

समिति में बीआरओ, नगरपालिका, राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल करने को कहा है। बैठक में उप-जिलाधिकारी सदर रविंद्र ज्वानठा, पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र बिंजोला, ईओ नगर पालिका राजेंद्र सजवान उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!