छात्र छात्राओं एवम शिक्षक-शिक्षिकाओं को सायबर अपराधों की दी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 मई 2023। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में चौकी गजा थाना नरेंदनगर द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा जनपद टिहरी गढ़वाल में जाकर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं एवम शिक्षक-शिक्षिकाओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध/ नारकोटिक्स/ड्रग्स/ साइबर अपराध व उनसे बचने के तरीकों के बारे में व यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप, महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए गौरा शक्ति एप, महिला हेल्पलाइन नंबरों तथा महिला संबंधी कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ व कक्षा 6 से 12th तक अध्ययनरत लगभग 150 छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!