शिवदयाल बिष्ट बने बीबीएस स्कूल पौड़ीखाल के प्रबंध निदेशक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। श्री बद्री बिष्ट भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल पौड़ीखाल के प्रबंध निदेशक के तौर पर श्री शिव दयाल सिंह बिष्ट ने आज एक अगस्त को कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। 

श्री बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि वह स्कूल के संस्थापक एवं सचिव श्री जे एस बिष्ट के द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे एवं स्कूल को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेंगे।

उन्होंने बोर्ड परीक्षा में स्कूल के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शिक्षण स्टाफ एवम विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की। कहा कि स्कूल के छात्र हिमांशु रतूड़ी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय और अच्छा प्रदर्शन करे इसके लिए वह रात दिन प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष श्री रामानंद रतूड़ी, प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता डंगवाल, प्रशासनिक अधिकारी श्री रूकम सिंह बागड़ी, कार्यकारिणी सदस्य श्री महावीर सिंह बिष्ट, केशव डंगवाल, श्री विनोद रतूड़ी एवं प्रवक्ता श्री भट्ट जी के अलावा अन्य शिक्षक गण तथा स्टाफ उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!