टिहरी पुलिस का नशे पर प्रहार, 9.75 ग्राम अवैध स्मैक सहित दो गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में युवाओं को नशे की दलदल में फंसाने वाले नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

इसी कड़ी में थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत स्थान हर्बल गार्डन गेट के सामने  भूपेंद्र पुत्र स्व0 विनोद सिंह निवासी ग्राम भटवाड़ा, नैलचामी, थाना घनसाली, उम्र 25 वर्ष और साहिल नाथ पुत्र हरीश नाथ निवासी गली नंबर 6, निकट सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश, उम्र 20 वर्ष से अलग- अलग क्रमशः 5.80 ग्राम व 3.95 ग्राम ( कुल 9.75 ग्राम ) स्मैक व मोटर साइकिल बुलेट संख्याः UK-07-DX-4712 सहित गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त प्रकरण में अभियुक्तों के खिलाफ थाना मुनिकीरेती पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में उ0नि0 विकास शुक्ला (प्रभारी) चौकी भद्रकाली, नरेश तोमर, पुष्कर सिंह, चौकी भद्रकाली,थाना मुनिकीरेती, शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!