Ad image

कमाल: सोने पर निशाना साधते ही लखपति से करोड़पति बने नीरज चोपड़ा

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली। एक दिन वह भी था जब पानीपत (हरियाणा) के एक छोटे से गांव खंडरा में पिता सतीश कुमार चोपड़ा और माता सरोज देवी के घर पैदा हुए नीरज को बचपन से मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर फेंकने की आदत थी। यह आदत उनके पिता को अच्छी नहीं लगती थी। काफी डांटते फटकारते थे लेकिन नीरज था कि मानता नहीं । आखिर उनके पिता ने नीरज का ध्यान भटकाने के लिए उसे भाला फेंकने के लिए दे दिया और वहीं से नीरज के सफर की शुरुआत हुई। उनका निशाना इतना सटीक था कि सीधे गोल्ड मेडल पर जा लगा।

नीरज ने बचपन से ही बेहद सादा जीवन जिया है। अपनी मेहनत के दम पर वह भारतीय सेना के सूबेदार पद तक पर पहुंचे। अब वह भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के तौर पर जाने जाते हैं। खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर में उन्होंने बहुत सारे पुरस्कार और प्रशंसा हासिल की। 2018 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भी उन्होंने कई पदक और नकद पुरस्कार भी जीते।

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद  हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर ने नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपए का नकद इनाम और इसके साथ ग्रेड 1 सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। अलग-अलग राज्यों की सरकारें लगातार उनके लिए इनाम घोषित कर रही है। अब तक सबसे अधिक नकद इनाम हरियाणा सरकार ने उन्हें दिया है। 

वहीं पंजाब सरकार ने नीरज को दो करोड़ रुपए इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है तो मणिपुर सरकार ने नीरज एक करोड़ रुपए इनाम के तौर पर देने की बात कही है। भारतीय रेलवे ने भी नीरज के लिए तीन करोड़ का इनाम घोषित किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नीरज के लिए एक करोड़ रुपए की इनाम की राशि घोषित की है। आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने नीरज कुमार को एक करोड़ की राशि देने की घोषणा की है। 

वहीं इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन भी नीरज कुमार को 75 लाख रुपए इनाम के तौर पर देने वाली है। इंडिगो ने घोषणा किया है कि 1 साल तक नीरज कुमार को फ्लाइट की टिकट मुफ्त में मुहैया करवाई जाएगी। वही महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज को XUV700 देने का वादा किया है। अब तक घोषित कुल इनामों से उनकी कुल सम्पति लगभग 16 करोड़ रुपये से अधिक हो गयी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!