एडीएम ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर कार्यवृत्त किया जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । स्वतंत्रता दिवस 2021 की 75वीं वर्षगांठ समारोह के आयोजन के संबंध में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने कार्यवृत्त जारी किया है। जिसके अनुसार 14 व 15 अगस्त को प्रातः 06 से रात्रि 11 बजे तक सरकारी भवनों एवं इमारतों / स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्थल एलईडी लाइट से प्रकाशमान किये जाएंगे। 

15 अगस्त को प्रातः 09 बजे सभी सरकारी गैर सरकारी व शिक्षण संस्थानों में 15 अगस्त को विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षो/ संस्थाध्यक्षो द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जबकि जिलाधिकारी कार्यालय में प्रातः 09:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। सामूहिक ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे प्रताप इंटर कॉलेज मैदान बौराड़ी में आयोजित किये जायेंगे। 

इसके अलावा 14 व 15 अगस्त को जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहो पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देश प्रेम व देश भक्ति के गीतों का प्रसारण किया जाएगा। कोरोना संबंधी जारी एसओपी के अनुपालन में 15 अगस्त के शुभवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!