वन मंत्री हरक सिंह सिंह रावत ने थाना झील का किया वर्चुअल उद्घाटन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जनपद के 12वें थाने, थाना झील का उद्घाटन वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री हरक सिंह रावत, वर्चुअली किया गया।

उक्त नवगठित थाना क्षेत्र में थाना लम्बगांव, कोतवाली नई टिहरी तथा राजस्व क्षेत्र से स्थानान्तिरत कुल 84 गांव को सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त कोतवाली नई टिहरी की चौकी काण्डीखाल तथा चौकी कोटी को भी थाना झील में स्थानांतरित किया गया है। जिसके प्रथम थानाध्यक्ष उप-निरीक्षक श्री आशीष कुमार को नियुक्त किया गया है।

जनपद में श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के नेतृत्व में स्थापित यह जनपद का 12वां थाना है जो डोबरा-चांठी पुल के अस्तित्व में आने के बाद पर्यटन एवं आस-पास के क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिहाज से अति आवश्यक हो गया था। जिससे न केवल डोबरा-चांठी पुल पर आने वाले पर्यटकों को बल्कि थाना लम्बगांव व कोतवाली नई टिहरी से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी लाभ होगा।

मंत्री जी के अलावा जिलाधिकारी कार्यालय से वर्चुअली उद्घाटन के समारोह में विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, विधायक प्रतापनगर विजय सिंह पंवार, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती तृप्ति भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, आदि अधिकारी/कर्मचारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!