टोक्यो पैरालम्पिक: भारत की अवनी लखेरा ने गोल्ड पर साधा निशाना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली। भारत के लिए आज भी सुबह-सुबह अच्छी खबर आई है। भारत की अवनी लखेरा ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है।

अवनि ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम कर नया इतिहास लिखा है। राजस्थान की बेटी अवनि की इस सफलता से राजस्थान झूम उठा है। अवनि लखेरा (Avani Lekhara) ने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है। 

अवनी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है । अवनी ने फाइनल में 249.6 अंक हासिल किए। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है। अब तक भारत ने  पैरालंपिक में  4 मेडल अपने नाम करने में सफलता हासिल कर ली है। भारत की अवनि ने फाइनल में 7वें स्थान के साथ क्वालीफाई किया था और कुल 621.7 अंक हासिल किए थे। अवनि ने फाइनल में खेलते हुए सीधे गोल्ड पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अवनि को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि-

‘अभूतपूर्व प्रदर्शन @AvaniLekhara! आपके  मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण संभव हुआ, कड़ी मेहनत और अच्छी तरह से योग्य स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’ 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!