डीएम ने कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पीसीपीएनडीटी की बैठक जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई। 

मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित पीसीपीएनडीटी की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद के चार विकासखण्डों भिलंगना, प्रतापनगर, जाखणीधार व चम्बा में शिशु लिंगानुपात संतोषजनक नहीं है जिसका मुख्य कारण कन्या  भ्रूण हत्या है। जिस पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि कन्या भ्रूण की जांच कराने वाले दंपत्ति की जानकारी/सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए जबकि जांच सही पाए जाने/आरोप सिद्ध होने पर कुल 25 हजार रुपए पुरुस्कार स्वरूप संबंधित व्यक्ति को दिए जाएंगे। वहीं जानकारी/सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। 

बैठक में सीएमएस डॉ अमित राय, डॉ एलडी सेमवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी एसपी सेमवाल, जिला शिक्षाधिकारी एसएस बिष्ट आदि उपस्थित थे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!