वित्तीय वर्ष के लिए सी ग्रेड सेब के विपणन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। शासन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सी-ग्रेड सेब फलों के विपणन हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए सी-ग्रेड सेब फलों के विपणन के लिए रु. 10.00 (दस रुपये) प्रति किलोग्राम की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। 

जिला उद्यान विभाग द्वारा हेलंग, जोशीमठ, तपोवन, मलारी तथा घेस में सेब के लिए क्रय एवं संग्रह केन्द्र बनाए गए है। फल उत्पादन क्षेत्र में बनाए गए इन केन्दों पर सी-ग्रेड सेब फलों का उपार्जन 15 अगस्त से 31 अक्टूबर 2021 की अवधि तक रहेगा। निर्धारित शर्तो के अनुसार फलों का उर्पाजन केवल उद्यानपतियों से किया जाएगा। आढ़तियां एवं बिचौलिए इसमें शामिल नही होंगे। कृषकों से उपार्जित फलों के सापेक्ष उन्हें चेक के माध्यम से औपचारिकताएं पूर्ण करने पर भुगतान किया जाएगा। 

उद्यानपतियों से ओले के दाग वाले फल भी लिए जाएंगे, परन्तु सडे गले फलों तथा 50 मिमी व्यास से कम वाले सी-ग्रेड फलों का उर्पाजन नही किया जाएगा। इसके साथ ही फलों के तुडाई के उपरान्त श्वसन क्रिया से फलों के वजन में होने वाली कमी के दृष्टिगत क्रय करते समय क्षति पूर्ति के लिए 2.5 प्रतिशत अधिक वजन लिया जाएगा। मुख्य उद्यान अधिकारी ने सभी संग्रह/क्रय केन्द्रों पर अधीनस्थ कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!