अपराध

ढाई पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 1 गिरफ्तार

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्रीमती तृप्ति भट्ट के निर्देशन में जनपद मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है। थाना हिंडोलाखाल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 सितंबर को चन्द्रबदनी तिराहे से करीब 200 मीटर आगे छडियारा तिराहा से एक अभियुक्त तुलसीदास  को कुल ढाई पेटी (24 अद्धे व 72 पव्वे)अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस मय वाहन संख्या UK09TA-0665 सेलेरियो के परिवहन करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

अभियुक्त तुलसीदास पुत्र स्व0 बुद्धि दास निवासी ग्राम अमिल्डा पट्टी पौडीखाल जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 42 वर्ष के विरुद्ध थाना हिन्डोलाखाल पर मु0अ0स0 29/2021 धारा 60(1)/72 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में एस आई हरिकेश सिंह, कानि0 नंदकिशोर व शूरवीर थाना हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल शामिल रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!