एस डी आर एफ की डीप डाइविंग टीम ने किया ढकरानी बैराज से शव बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने ढकरानी बैराज से आज एक और शव बरामद कर लिया है। बता दें कि कल दिनांक 12 सितम्बर को विकास नगर डाकपत्थर में एक महिला अपने 3 बच्चों सहित नहर में कूद गई थी। स्थानीय ब्यक्तियों द्वारा महिला को बचा लिया गया। एक बच्ची को भी नहर से बाहर निकाला गया,परन्तु बच्ची तब तक दम तोड़ चुकी थी।

इसकी सूचना ऋषिकेश डीप डाइविंग टीम को दी गयी। डीप डाइविंग टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण द्वारा एक सब टीम घटनास्थल के लिए तुरंत ही रवाना किया। टीम ने घटनास्थल पर पहुँचेते ही सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा होने का कारण सर्च ऑपरेशन रोका गया।  आज सोमवार सुबह से डीप डाइविंग टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम के डाइवर कॉन्स्टेबल मातबर सिंह द्वारा 30 फ़ीट गहराई में जाकर सर्चिंग के दौरान एक बच्चे का शव  बाहर निकाला। जिसे निकालकर विकास नगर पुलिस को सौंपा गया। शव की पहचान 10 वर्षीय जैद नाम से हुई। एक अन्य बच्चे की तलाश अभी जारी है।

डीप डाइविंग टीम में ओम प्रकाश, संदीप सिंह, मातबर सिंह, लक्ष्मण सिंह, रविन्द्र सिंह और अर्जुन सिंह शामिल रहे।

उधर एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी के अनुसार पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!