Ad image

उत्तराखंड पुलिस की माओवाद के ताबूत में आखिरी कील, माऊिस्ट लीडर भास्कर पांडे गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड का सबसे वरिष्ठ माऊिस्ट लीडर भास्कर पांडे आज अल्मोड़ा पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड के ज्वाइंट एक्शन में गिरफ्तार किया गया है। पांडे 20 हजार का इनामी अपराधी था।

भास्कर पांडे पर 2017 के अल्मोड़ा और नैनीताल के लोक संपत्ति अधिनियम और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत तीन मुकदमे पंजीकृत थे, तब से वह फरार था। शासन के लिए 50 हजार का इनाम बढ़ाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया था

बता दें कि भास्कर पांडे हल्द्वानी में एक कोरियर कंपनी (हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास) को पेन ड्राइव तथा कुछ लिखित मटेरियल देने जा रहा था । इस दौरान वह किसान आंदोलन में भी काफी सक्रिय था। भास्कर पांडे खीम सिंह बोरा का सबसे खास साथी माना जाता है जिसे यूपी एसटीएफ ने पकड़ा था।

इस दौरान भास्कर पांडे द्वारा भारत में कई जगह माओवादी से संबंधित ट्रेनिंग ली गई। उसने अपने कई साथियों के साथ मिलकर यहां अपने क्रियाकलापों को अंजाम देने की कोशिश की। उसने 2017 के इलेक्शन में धारी तहसील में धारी तहसील की जीप जलाई थी ।

इस उत्कृष्ट कार्य हेतु माननीय पुलिस महानिदेशक द्वारा टीम को 20000 का इनाम तथा मेडल देने की घोषणा की गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!