पैंतीस हजार कीमती स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। थाना नई टिहरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान स्मैक की तस्करी कर रहे कृष्णकांत पुत्र नन्द लाल निवासी ए-ब्लॉक, नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र-24 वर्ष को टिहरी-चम्बा रोड पर स्थान सुरसिंहधार से अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल ने बताया कि नई टिहरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान उक्त अभियुक्त 3.30 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत रु0- 35,000/ करीब) बरामद की है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नई टिहरी पर एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

पुलिस टीम में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, थाना नई टिहरी ,आरक्षी विजयपाल थाना नई टिहरी, आरक्षी सूरतराम थाना नई टिहरी, आरक्षी हिमांशू, एसओजी, आरक्षी राकेश, एसओजी शामिल रहे।

एसएसपी ने कहा कि जनपद टिहरी गढवाल को नशा मुक्त रखने तथा बढते नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिये जारी अभियान के अन्तर्गत लगातार नशे के तस्करों पर कार्यवाही जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!