गणेश परिक्रमा बंद कर चुनाव तैयारी में जुटें कांग्रेस कार्यकर्ता- बालेश्वर सिंह

Govind Pundir
4 Min Read
खबर को सुनें

2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाना चाहती है-किशोर

2022 का चुनाव उत्तराखंड के विकास एवं नवनिर्माण का महत्वपूर्ण चुनाव होगा

नई टिहरी। कांग्रेस के प्रदेश सह सचिव संगठन एवम टिहरी जिले के सह प्रभारी बालेश्वर सिंह ने आज टिहरी में संगठन एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज़ टटोली।

कांग्रेस पार्टी के जनपद टिहरी गढ़वाल के सह प्रभारी बालेश्वर सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में संगठन और 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 2022 उत्तराखंड चुनाव उत्तराखंड के विकास एवं नवनिर्माण का महत्वपूर्ण चुनाव होगा।

सहप्रभारी का स्वागत करते कांग्रेसी

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रदेश की महान जनता के साथ झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का काम किया जिसे जनमानस समझ चुका है अब लोग परिवर्तन चाहते हैं उन्होंने आगामी दिनों में टिहरी जनपद में परिवर्तन यात्रा की तैयारियों के साथ साथ सदस्यता अभियान और बूथ कमेटी पर जोर देते हुए कहा कि अब संगठन के पदाधिकारियों को और मेहनत के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा गणेश परिक्रमा से संगठन पर बैठे हुए व्यक्तियों का काम नहीं चलने वाला है । सभी कांग्रेसजनों को अपने अपने बूथों को जिताने का काम करना होगा ।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाना चाहती है उसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा । भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता ने जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया और झूठ बोला आज बेरोजगार नौजवान सड़कों पर दर-दर की ठोकरें खा रहा है उनका रोजगार छीनने का काम भाजपा ने किया है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो नौजवानों के हाथों को रोजगार दिया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने प्रभारी के सम्मुख अपने डेढ़ साल के कार्यकाल का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कोविड-19 में हमारी टीम ने बढ़-चढ़कर जरूरतमंद लोगों की सेवा की लगातार जनता से जुड़े हुए मुद्दों को उठाकर उनके निस्तारण के लिए प्रयास किए। ब्लॉक,न्याय पंचायत कांग्रेस कमेटी के गठन से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियाँ बनाने और जन संवाद स्थापित करने का काम किया। उन्होंने कहा अब समय आ गया है जब कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ताओं को हाथ मे झंडा लेकर घर घर गांव गांव जाना होगा और कांग्रेस को जिताना होगा।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय गुनसोला, नरेंद्र सिंह राणा, प्रदेश सचिव पूर्व प्रमुख जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ,सूरज सिंह राणा, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला ,प्रदेश सचिव अरुणोदय सिंह नेगी ,कुलदीप सिंह पवार ,पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह ,डॉक्टर प्रकाश शाह, ब्लॉक अध्यक्ष सबल सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, भरत सिंह बुटोला ,शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनि रावत, आसी रावत, ममता उनियाल, पिंकी भंडारी, अनीता शाह, संकुन्तला पेटवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पुरुषोत्तम सिंह थलवाल, खुशीलाल ,आनंद सिंह मंदवाल,रमेश बगियाल ,दिनेश लाल ,मकान लाल वैश्यरियाल, अरुण सिंह शंभू सिंह भंडारी ,हर्ष मणि सेमवाल,बिजल दास ,युवक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन सेमवाल, अमित चमोली, दीपक चमोली ,शीशपाल सिंह पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!