Ad image

बड़ी खबर: हिमस्खलन की चपेट में आने से 10 पर्वतारोही लापता सेना और NIM जुटी राहत-बचाव कार्य में

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली। माउंट त्रिशूल के आरोहण के लिए गया नौसेना का 20 सदस्यीय दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। जिससे दल के 10 सदस्य लापता बताए जा रहे हैं। माउंट त्रिशूल के आरोहण के दौरान हिमस्खलन आने से यह हादसा हुआ है। 

बता दें कि नौसेना का 20 सदस्यीय दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह दल आगे बढ़ा तो हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

सेना क़ा हेलीकाप्टर भी खोजबीन मे जुट गया है। भारतीय नौसेना का कहना है कि हिमस्खलन में लापता पर्वतारोही और एक पोर्टर की खोज के लिए राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान में सेना, वायुसेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल का बचाव दल और हेलीकॉप्टर शामिल है।

उत्तरकाशी से हेली के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। इस संबंध में NIM के प्रिंसिपल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है। जिसमें करीब 10 वायु सेना के पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और मिसिंग चल रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक खोजबीन जारी है।

तीन चोटियों का समूह है त्रिशूल

माउंट त्रिशूल चमोली जनपद की सीमा पर स्थित कुमाऊं के बागेश्वर जनपद में है। तीन चोटियों का समूह होने के कारण इसे त्रिशूल कहते हैं। इस चोटी के आरोहण के लिए चमोली जनपद के जोशीमठ और घाट से पर्वतारोही टीमें जाती हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!