Ad image

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डा त्रिलोक सोनी हुए सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। नरेंद्र नगर वन प्रभाग टिहरी द्वारा मुनिकीरेती में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन, वृहद पौधरोपण, जंगलों में आगजनी घटनाओं को रोकने, पानी के जल स्रोतों को बचाने, वन्यजीवों की सुरक्षा करने तथा जन जन को जागरूक व प्रेरित करने के क्षेत्र में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तराखंड में वृक्ष मित्र के नाम से मशहूर डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा ने शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

बताते चलें डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी पेशे से अध्यापक हैं और राजकीय इण्टर कालेज मरोडा सकलाना में प्रवक्ता भूगोल के पद पर कार्यरत हैं। वे पर्यावरण संरक्षण के ऐसे रंग में रंगे जिन्होंने सर की टोपी से पॉव के जूते तक पूरे हरे हो गए। वे उत्तराखंड के ही नहीं पूरे भारत का अकेला ऐसा शख्स होगा जो हरे वस्त्र धारण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। अगर उन्हें हरित पुरुष भी कहा जाये तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी। 

पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी द्वारा शुरु किया गया पौधा उपहार में देने व जन्मदिन पर पौधे लगाने की परंपरा आज समाज में दिखने लगा है। यह डॉ सोनी की तीस सालों की मेहनत, त्याग व समर्पण हैं तथा डीएफओ व उप प्रभागीय वनाधिकारी को एक एक पौधा उपहार में भेंट किया।

प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा ने जंगलों की हिफाजत करने व वन्यजीवों से मानव की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की सराहना की और मानव वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन दरोगा, वन आरक्षी, आर0आर0टी0, दैनिक श्रमिक, वाहन चालक, स्थानीय लोगों व पर्यावरण एवं जन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 15 लोगों को सम्मानित किया । 

कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि प्रकाश, जुगल किशोर चौहान, देवेंद्र पुंडीर वन दरोगा रामस्वरूप बिजल्वाण, अमित सकलानी, हीरा सिंह पंवार, वसुंधरा परमार व अन्य थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!