Ad image

दीपावली में दुल्हन की तरह सजा देहरादून का व्हाइट हाउस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल का है अब यह निजी आवास

देहरादून। देहरादून में वाइट हाउस के नाम से विख्यात वर्तमान में उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल का निजी आवास उनके अनुयायियों द्वारा दीपावली में दुल्हन की तरह सजा दिया गया है आजकल इसी निवास स्थल पर डॉक्टर चंडी प्रसाद दीपोत्सव मना रहे हैं।

आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल के कार्यक्रम प्रभारी खेम सिंह राठौर ने बताया कि डॉक्टर साहब निरंतर सामाजिक हित में लोगों को ज्योतिषीय परामर्श दे रहे हैं। सामाजिक राजनीतिक प्रशासनिक न्याय शिक्षा व्यापार से जुड़ी तमाम हस्तियां इस बात से प्रसन्न है कि इस वर्ष उन्हें दीपावली जैसे महत्वपूर्ण उत्सव में आचार्य जी का सानिध्य मिल रहा है।

इसलिए उनके निजी आवास जो देहरादून धर्मपुर में व्हाइट हाउस के नाम से जाना जाता है यह वर्ष 2020 तक किसी बहुत बड़े बिजनेसमैन की कोठी रही। मई 2020 में डॉक्टर घिल्डियाल के उसे खरीदने पर तमाम हस्तियों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई देने पहुंचे थे । 

व्हाइट हाउस को दीपोत्सव में दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

अब तक आचार्यश्री के व्हाइट हाउस पर तमाम हस्तियां जिनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण,एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर प्रोफेसर रविकांत, पूर्व राज्य मंत्री लक्ष्मी राणा सहित तमाम हस्तियां पहुंची और उन्होंने आचार्य जी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!