ऑस्ट्रेलिया बना टी 20 का बादशाह, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

दुबई। टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत हासिल की है।  ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है और  ट्रॉफी अपने नाम कर दी है।

यह ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 खिताब है। इससे पहले वह पांच बार वनडे विश्व कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल खेल रही न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चला। विलियमसन ने 48 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। इसके अलावा 35 गेंदों पर 28 रन, डेरिल मिचेल 11 रन, ग्लेन फिलिप्स 18 रन बना सके। 

इसके अलावा जेम्स नीशम 13 रन और टिम सीफर्ट 8 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट और एडम जाम्पा ने एक विकेट लिया।

विलियमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां और इस टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया। विलियमसन की 85 रन की पारी टी-20 विश्व कप के फाइनल में किसी भी कप्तान की सबसे बड़ी पारी रही।मिचेल स्टार्क ने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन दिए । वह टी-20 विश्व कप फाइनल के इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज रहे।

न्यूजीलैंड का 172 रन का स्कोर किसी भी टी-20 विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और कप्तान एरॉन फिंच 5 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी की।  

वार्नर ने टी-20 करियर का 21 वां अर्धशतक 

लगाया। उन्होंने फाइनल में छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। वह 38 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए।

वार्नर को ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद मिचेल मार्श टिक गए और उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की छठी फिफ्टी लगाई। वार्नर की तरह उन्होंने भी छक्के के साथ फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 31 गेंदों पर फिफ्टी लगाई, जो कि किसी भी विश्व कप फाइनल की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था। उन्होंने भी 2021 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 गेंदों पर 

मार्श ने मैक्सवेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को चैंपियन बनाया। मार्श 50 गेंदों पर 77 रन और मैक्सवेल 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

 न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने दो विकेट लिए। डेविड वार्नर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 21वां अर्धशतक लगाया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!