प्रथम विक्टोरिया क्रॉस वीसी दरवान सिंह नेगी की स्मृति में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का आगाज़

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। प्रथम विक्टोरिया क्रॉस वीसी दरवान सिंह नेगी की स्मृति में उनके पैतृक गांव कफारतीर में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का मंगलवार को आगाज हो गया। 

मुख्य अतिथि/थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वीसी दरवान सिंह नेगी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पचक्र अर्पित करते हुए उनकी शौर्यगाथा को याद किया गया। 

महिलाओं द्वारा मां भगवती त्रिपुर बाला सुंदरी के मंदिर प्रांगण से शौर्य महोत्सव स्थल खैतोली तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शिक्षण संस्थानों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। 

देश के प्रथम विक्टोरिया क्रॉस स्व. दरवान सिंह नेगी की स्मृति में उनके पैतृक गांव कफारतीर में आयोजित इस तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सैनिक कल्याण, स्वास्थ्य, बाल विकास आदि विभागों के स्टॉलों पर विभागीय योजनाओं की जानकारी व सुविधाएं भी दी जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!