Ad image

मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ टिहरी गढ़वाल की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ टिहरी गढ़वाल का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन सभागार नई टिहरी में संपन्न हुआ। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री संजय जैन के प्रतिनिधि के रूप में श्री एल डी सेमवाल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती गुड्डी मटूड़ा प्रदेश अध्यक्ष एएनएम संघ ,हेमलता भंडारी प्रदेश सचिव, चित्रा राणा प्रांतीय उपाध्यक्ष, कमल नयन रतूड़ी संयोजक उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ टिहरी गढ़वाल ,श्री डीपी चमोली संरक्षक राज्य कर्मचारी समन्वय समिति टिहरी गढ़वाल  के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया ।

अपने संबोधन में विभिन्न अतिथियों द्वारा कर्मचारी संगठनों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया एवं सभी कर्मचारियों से एकजुटता का प्रदर्शन करने हेतु अपील की गई। साथ ही संगठन के प्रति विश्वास रखने और संगठन को सर्वोपरि मानने का आह्वान किया गया। क्योंकि विकट परिस्थितियों में संगठन ही किसी भी कर्मचारी का साथ देता है एवं कर्मचारी के हितों के लिए जमीनी लड़ाई लड़ता है।

द्वितीय सत्र में मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ टिहरी गढ़वाल के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्रीमती सावित्री देवी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती मंगला देवी, जिला सचिव पद पर ज्योति बाला तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती रेनू रतूडी निर्वाचित घोषित की गई। अन्य पदों पर मनोनयन का अधिकार जिला कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम में श्री ड़ी पी चमोली एवं श्री कमलनयन रतूड़ी  द्वारा चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई गई । समस्त मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने इस कार्य हेतु श्री चमोली एवं श्री रतूड़ी  का हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया । 

सभा का संचालन श्री एमपी सिंह पीएचसी फकोट तथा श्री राकेश भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से आई हुई एएनएम द्वारा प्रतिभाग किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!