मौसम विभाग ने शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड में यलो अलर्ट किया जारी

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून/ नैनीताल/ उत्तरकाशी/पौड़ी।  मौसम विभाग ने मंगलवार से गुरुवार तक उत्तराखंड में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। विशेषकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार शीतलहर से प्रभावित हो सकते हैं। 

देहरादून के एफआरआई, गढ़ी कैंट, प्रेमनगर, मालदेवता, बिधौली, कंडोली आदि क्षेत्र में दिन के समय भी सड़कें रात के पाले से सनी रहीं।

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने की चेतावनी जारी की  है। इन दिनों गढ़वाल से लेकर कुमाऊं और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। पारे में गिरावट के चलते केदारनाथ से श्रमिक लौट चुके हैं और वहां फिलहाल पुनर्निर्माण कार्य भी बंद हैं। 

उधर उत्तरकाशी  जनपद में गिरते तापमान व कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए समस्त इओ नगर पालिका क्षेत्रांन्तर्गत  सार्वजनिक जगह पर अलाव जलाने के निर्देश दिए थे। इस परिपेक्ष्य में जनपद नगर व पालिका तथा राजस्व विभाग द्वारा मुख्य चौराहों में अलाव जलाकर राहगीरों व शेल्टरों में रात गुजारने वाले जरुरतमंदों को ठंड से बचाव की व्यवस्था की है

इधर मैदानी इलाकों में सुबह और शाम कोहरे के चलते यातायात बाधित हो रहा है। हालांकि मंगलवार को दिन में धूप खिली रही और मौसम साफ रहने से लोग ने राहत की सांस ली।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल आने वाले तीन दिन में भी मौसम के मिजाज में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद कम है।

21, 22, 23, 24, 25 दिसंबर को शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 22 और 23 दिसंबर, 2021 को कुछ स्थानों पर पाला गिरने तथा 24 और 25 दिसम्बर को अधिक ऊँचाई (समुद्र तल से 2500 मीटर) वाले क्षेत्रों मे हल्की बर्फबारी की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान वेधशाला, रानीचौरी, टिहरी गढ़वाल के अनुसार 18 से 21 दिसम्बर, 2021 (सुबह 8:30 बजे तक) के दौरान 18 से 21 दिसंबर की अवधि के दौरान शुष्क मौसम की स्थिति बनी रही और कुछ इलाकों में पाला भी पड़ा| अधिकतम तापमान 10.3 से 13.2°C तथा न्यूनतम तापमान -2.4 से -1.0 °C के मध्य दर्ज किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!