कुलदीप इंदौरा उत्तराखंड कांग्रेस के अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने कुलदीप इंदौरा को उत्तराखंड कांग्रेस का अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त किया है।

उन्हें प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुलदीप इंदौरा उत्तराखंड कांग्रेस के चुनावी अभियान में शामिल होंगे और चुनाव के दौरान पूर्व के मिले प्रभार के साथ-साथ उत्तराखंड के चुनावी अभियान को भी आगे बढ़ाएंगे।

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के0सी0 वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कुलदीप इंदौरा का यह कार्यकाल चुनावी अभियान के समय तक का ही रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!