पुलिस ने कायम की ईमानदारी की मिसाल, गुम हुआ पर्स व आवश्यक दस्तावेज सहित लौटाए 40 हजार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। थाना चंबा की देख-रेख पुलिस चौकी सत्यों में नियुक्त आरक्षी वीरेन्द्र प्रसाद को सत्यों बाजार में एक पर्स पड़ा हुआ मिला। पर्स खोलने पर उसमें स्थानीय व्यक्ति श्री अतुल सकलानी पुत्र श्री सोमवारी लाल सकलानी निवासी ग्राम हवेली, पट्टी सकलाना थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल से संबंधित आवश्यक दस्तावेज सहित विदेशी व भारतीय मुद्रा के नगद 40 हजार प्राप्त हुए।

आरक्षी वीरेंद्र प्रसाद द्वारा पर्स से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर उक्त श्री अतुल सकलानी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे वार्ता की गई तथा उनके गुम हुए पर्स,दस्तावेजों तथा नगदी के बारे में जानकारी दी गई, जिस पर श्री अतुल सकलानी के चौकी सत्यों पहुंचने पर आरक्षी द्वारा उन्हें उनका खोया पर्स, दस्तावेज व धनराशि वापस लौटाए गए। इस पर श्री सकलानी ने टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!