उजपा प्रत्याशी धनै ने भोले बाबा का आशीर्वाद लेकर किया प्रचार अभियान का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

थराली विधानसभा सीट से नैनी राम बधानी उजपा के प्रत्याशी घोषित

नई टिहरी। उजपा के टिहरी प्रत्याशी धनै ने आज मंगलवार से देवलसारी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लेकर अपने प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। “उन्होंने बताया कि थराली विधानसभा सीट से नैनी राम बधानी उजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।”

दर्जनभर गांवों में किया सम्पर्क 

मंगलवार को टिहरी विधानसभा से उजपा प्रत्याशी दिनेश धनै ने देवलसारी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद श्री धनै ने विधानसभा क्षेत्र के जाखणीधार ब्लाक के कण्डियाल गांव, लवोई गांव, गेंवली पाव, स्वाडी, चाहचैंरी, मंथल, मैराफ, भटकण्डा एवं टिपरी आदि गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पिछले 5 साल से विकास ठप्प

इस दौरान श्री धनै ने कहा कि पांच साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में तमाम विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। पिछले पांच साल में क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से ठप रहे। कहा कि इस बार जनता ने अपना आर्शीवाद दिया तो क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को तत्परता के साथ पूरा किया जाएगा। 

इस दौरान उनके साथ पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जाखणीधार मेहरवान सिंह पंवार, पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष धर्म सिंह गुनसोला, सेवानिवृत कैप्टन रमेष चन्द रतूड़ी, रामचन्द्र, शीशपाल पंवार, यशपाल पंवार, मनोज रावत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!