29 जनवरी को होने वाली लोक अदालत स्थगित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जनपद टिहरी गढवाल के समस्त न्यायालयों में दिनांक 29 जनवरी 2022 (अंतिम शनिवार) को प्रस्तवित सामान्य मासिक लोक अदालत अग्रिम आदेश तक स्थगित की गई है।

इस आशय की सूचना देते हुए सिविल जज (सी.डि.)/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ने बताया कि मा. प्रभारी जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार माह जनवरी की 29 तारीख अंतिम शनिवार को सामान्य मासिक लोक अदालत के आयोजन संबंधी सूचना सभी सम्बन्धित को भेजी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मा. उच्च न्यायालय नैनीताल के द्वारा नवीनतम गाइड लाइन को जारी करते हुए राज्य के सभी अधीनस्थ न्यायालयों में केवल अति आवश्यक वादों की सुनवाई के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से निस्तारण के आदेश दिए गये है। 

उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के अनुपालन में मा. प्रभारी जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद के सभी मा. न्यायालयों में दिनांक 29 जनवरी, 2022 को प्रस्तावित मासिक लोक अदालत अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!