गोदड़ी में लंगूर, बंदरों का आतंक, एक व्यक्ति की गई जान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें
नई टिहरी/प्रतापनगर। विकास खंड प्रताप नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत गोदड़ी में बंदरो व लंगूरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। गोदड़ी के उपप्रधान व भाजपा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी  रामलाल नोटियाल ने बताया कि क्षेत्र में  लंगूर/बंदरों के आतंक से  ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानी हो रही है। इस बारे में कई बार वन विभाग को अवगत कराया गया है किंतु विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

नौटियाल ने कहा कि 8 फरवरी सांय को गोदड़ी से दिहाड़ी मजदूरी करने के पश्चात अपने घर लौट रहे ग्राम गैरी के श्री राम धन सिंह बिष्ट को शेलवानी नामे तोक में लंगूर द्वारा फेंके गए पत्थर से श्री रामधन सिंह को सिर में गहरी चोट आई जिनको तत्काल नई टिहरी अस्पताल ले जाते समय उन्होंने डोबरा पुल के पास दम तोड़ दिया।  बताया कि  रामधन सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके गैरी घाट पर कर दिया गया है। वह करीब 62 वर्ष के थे।

नौटियाल ने कहा कि इस घटना से ग्रामीणों में अत्यंत रोष व्याप्त है तथा हम सभी संबंधित विभाग व जिलाधिकारी महोदय से तत्काल संज्ञान लेते हुए मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग करते हैं  व बंदरों के आतंक से शीघ्र ही छुटकारा पाने हेतु उचित कदम उठाए जाने की मांग करते हैं ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!