हम विकास कार्यों से वोट मांग रहे हैं और विपक्ष अनर्गल प्रचार से– सुबोध उनियाल                 

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें
नई टिहरी। नगर पंचायत गजा के मातृछाया में प्रधानमंत्री की श्रीनगर गढ़वाल  से वर्चुअल रैली को सुनने आये सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने कहा कि हम विकास कार्यों के आधार पर जनता से मतदान करने की अपील कर रहे हैं । 

सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों को संबोधित करते हुए सुबोध उनियाल ने कहा कि मैंने विगत 15 सालों में विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य करवाए हैं। पूरे प्रदेश में मेरी विधानसभा अग्रणी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में कृषि व उद्यान के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए । विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है ।अगर कोई मुद्दा होता तो उसके आधार पर जनता के बीच जाते लेकिन केवल अनर्गल प्रचार प्रसार कर रहे हैं । 

भविष्य की योजनाओं के बारे में कहा कि अब विधानसभा क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण केन्द्र तथा स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष फोकस करते हुए नरेंद्र नगर विधानसभा को सर्वाधिक विकास कार्यों में गिना जायेगा । 

इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती , मंडी समिति नरेन्द्र नगर अध्यक्ष बीर सिंह रावत , मंडल अध्यक्ष अरविंद उनियाल ,भा ज पा सभासद सुनील सिंह चौहान विनोद सिंह चौहान , वरिष्ठ भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह खाती , राजेन्द्र सिंह खाती , राजेश गैरोला , पूर्ण सिंह चौहान , सुन्दर रुडोला , श्रीमति पुष्पा चौहान , जोत सिंह चौहान , मदन सिंह चौहान ,चतर सिंह , धन सिंह सजवाण , ओमप्रकाश रुडोला , रामकृष्ण नौटियाल ,रतन सिंह रावत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । मातृछाया गजा के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की श्रीगर गढ़वाल से वर्चुअल रैली सम्बोधन को सैकड़ों महिलाएं व पुरुषों ने सुना ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!