Ad image

ब्रेकिंग न्यूज़: मिट्टी खोदते समय मलवा ढह जाने से 3 महिलाओं की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली। तहसील घनसाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम थार्ती (चिरबटिया के समीप) जनपद रुद्रप्रयाग निवासी तीन महिलाएं चिरबटिया-डाक बंगला मोटर मार्ग के समीप मिट्टी खोदते समय मलवा ढह जाने से मलबे में दब गई। जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मृत्यु हो गई। 

घटनास्थल पर थाना घनसाली राजस्व प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शवों को बाहर निकाला गया व पंचनामे की कार्यवाही गतिमान है। शवों को पोस्टमार्टम हेतु जखोली रुद्रप्रयाग भेजा जा रहा है।

घटना में मृतकों का विवरण –

1-आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लूठियाग, तहसील जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग।

2-माला देवी पत्नी दर्शन सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

3-सोना देवी पत्नी पूर्ण सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी उपरोक्त।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!