महाशिवरात्रि पर त्रिदिवसीय शिव कथा एवं चार पहर का रुद्राभिषेक और महायज्ञ का आयोजन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चंडीगढ़। रुद्र महायज्ञ, शिव कथा एवं विश्व शांति को लेकर सनातन धर्म सभा सैक्टर 40 ए चंडीगढ़ के  सानिध्य में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय शिव कथा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बद्रीनाथ धाम उत्तराखण्ड के प्रमुख सन्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज कैलाशवासी महादेव की दिव्य कथा का वाचन करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए हिन्दू पर्व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सनातन धर्म सभा सैक्टर 40 ए के प्रधान भजन प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि आगामी 27 फरवरी से  शिवकथा, रुद्राभिषेक महायज्ञ एवं सुख शांति हेतु राधा कृष्ण मंदिर में भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन त्रिदिवसीय होगा। 

शिव कथा का समय सांय 4 बजे से 6 बजे तक रखा गया है। उन्होंने सभी सनातनी धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंचने का आग्रह किया है।

Share This Article
error: Content is protected !!