Ad image

अभी नहीं सुलझी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी।   देवप्रयाग ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में अपने दोस्त के घर गये युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की गुत्थी अभी नही सुलझ पायी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा।

बता दें कि हिंडोला खाल निवासी 23 वर्षीय तुषार बागड़ी पुत्र वीरेंद्र बागड़ी बीती सोमवार शाम को पास में ही रह रहे अपने दोस्त के घर गया था। रात में दोस्त द्वारा परिजनों को तुषार की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। तुषार को बेहोश मानते उसके पिता उसे सीएचसी हिंडोलाखाल लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सीएचसी प्रशासन ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बलदेव कंडियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के बाद घटना का पता चल पाएगा।

थाना प्रभारी बलदेव कंडियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम में शव पर किसी चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में खून के नमूने व बिसरा जांच को लिए भेजे गए हैं। घटना के कुछ समय पहले ही तुषार युवक का परिवार शादी में देहरादून से लौटा था। बता दें कि तुषार की मां सुशीला बागड़ी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और पिता वीरेंद्र बागड़ी शिक्षक हैं।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!