Ad image

कांग्रेस ने सरकार से की यूक्रेन में फंसे बच्चों को जल्द वापसी की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नईटिहरी । प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने समय रहते मुख्यमंत्री जी के माध्यम से पत्र लिखकर आग्रह किया था कि भारत के सभी नागरिकों को जो यूक्रेन में हैं, उन्हें युद्ध शुरु होने से पहले ही सकुशल स्वदेश लाया जाए किंतु हमेशा की भांति राज्य व केंद्र सरकार ने प्रतिपक्ष के इस अहम सुझाव को हल्के में लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से यूक्रेन में फंसे हुए बच्चों एवं नागरिकों को जल्द सकुशल भारत वापसी के लिए आग्रह किया है ।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि “भारत सरकार भारत के सभी नागरिको व पढ़ाई कर रहे बच्चों को जो यूक्रेन में फँसे हैं,उन्हें सकुशल घर पहुंचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंके।”

पार्टी ने कहा कि हमें अपनी भारत की सरकार पर पूर्ण भरोसा है कि वे विदेश मामलों के इस महत्वपूर्ण मामले मे भारत की विदेश नीति को कायम रखेंगे,कांग्रेस इस घड़ी में सरकार के साथ खड़ी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!