हादसा: स्कूल बस पेड़ से टकराई, एक बच्चे की मौत 5 घायल

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

विकासनगर। उत्तराखंड के विकासनगर में सोमवार सुबह विकास नगर में एक स्कूल बस के पेड़ से टकराने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही राहत बचाव काम शुरू कर दिया गया है।

सोमवार की सुबह विकासनगर के बाडवाला वन चेक पोस्ट बैरियर के पास एक स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से बस सवार एक छात्रा की मौत हो गई। दुर्घटना में पांच अन्य छात्र-छात्राओं को भी चोट आई हैं। 

ग्रामीणों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम नेटवाड़ निवासी श्रृष्टि चौहान पुत्री पदम सिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। 

बताया जा रहा है कि स्कूल बस छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी कि वन विभाग के चेक पोस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के लिए बस चालक ने बस को सड़क के किनारे की ओर किया। इस दौरान बस का ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे खड़े पेड़ की टहनी से टकरा गया। जिसके चलते बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यह दुर्घटना हो गयी।

Share This Article
error: Content is protected !!