ई-लाइब्रेरी हेतु 5 लाख की धनराशि आवंटित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपने विवेकाधीन कोष से विभिन्न विभागों को आवंटित की गई धनराशि से किये गये कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति रिपोर्ट निरन्तर प्राप्त की जा रही है।

जिलाधिकारी द्वारा निदेशक स्टेट इन्स्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टैक्नोलॉजी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशिन, नई टिहरी को ई-लाईब्रेेरी हेतु कुल 05 लाख की धनराशि आंवटित की गई।
निदेशक स्टेट इन्स्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टैक्नोलॉजी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशिन, नई टिहरी डॉ. यशपाल नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा अपने विवेकाधीन कोष से 05 लाख की धनराशि से ई-लाईब्रेरी स्थापना हेतु आवंटित की गई, जिसमें 04 लाख गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में तथा 01 लाख वित्तीय वर्ष 2021-22 में आंवटित की गई है। उन्होंने बताया कि इस धनराशि का उपयोग छात्र हित में करते हुए संस्थान के निदेशक/प्रचार्य द्वारा पुस्तकालय विभाग हेतु 100 ई-पुस्तकों का क्रय कर दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!