Ad image

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखंड देहरादून ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को आज उनके निवास पर उन्हें बधाई दी।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गोसाई व महासचिव बी एस रावत के नेतृत्व में परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त परिषद  के महामंत्री दिनेश पंत, व प्रेम सिंह रावत ,विपिन बिजल्णवान, पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री विजय खाली व महामंत्री गौरव बड़थ्वाल, धर्मेंद्र चौधरी, तथा उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के मुख्य संयोजक श्री रमेश बिंजोला, श्याम सिंह नेगी शीशपाल रावत,संदीप मल्होत्रा, जगमोहन बिष्ट, प्रवीण गोसाईं, धनसिंह चौहान, पवन केडिया, वन विकास निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत,टी एस बिष्ट, राजेन्द्र सेमवाल,गढ़वाल मण्डल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एम एम चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को बधाई दी ।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सार्वजनिक निगमों के कर्मियों को समय से वेतन व उनके वेतन भत्तों को दिये जाने की मांग की। 

महासंघ के महासचिव बी एस रावत द्वारा मुख्यमंत्री जी को बधाई देते हुए सार्वजनिक निगमों के लिये एक अलग से निदेशालय खोलने की बात रखी गयी । जिससे सार्वजनिक निगम सीधे संचालित होकर कार्मिकों की समस्याओं को सुलझाया जा सके ।।

इस दौरान मा मुख्यमंत्री जी समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए शीघ्र  महासंघ के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया गया ।

मुख्यमंत्री मंत्री  जी को बधाई देने के पश्चात महासंघ का प्रतिनिधि मण्डल ने कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी को उनके निवास पर बधाई दी तथा सार्वजनिक निगमों में समय से वेतन / भत्तों को लागू कराने का अनुरोध किया गया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!