Ad image

रा.इं.कॉलेज पौड़ीखाल का वार्षिक गृह परीक्षाफल घोषित, कक्षा 6 के मौलिक व आद्या जैन रहे टॉपर

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ीखाल, टिहरी गढ़वाल।अटल उत्कृष्ट राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पौड़ी खाल टिहरी गढ़वाल का वार्षिक गृह परीक्षाफल घोषित किया गया है।विद्यालय का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। पूरे विद्यालय में कक्षा 6 के मौलिक जैन व आद्या जैन 93.28 प्रतिशत अंक पाकर सर्वोच्च स्थान पर रहे।

प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओ को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर श्री चतर सिंह रावत श्री नीरज कुमार शाही डॉ हिमांशु जगूड़ी,श्री सुनील पुरोहित श्री विनीत कुमार श्री राकेश चन्द श्री किशोर प्रकाश सकलानी अजय जोशी रविन्द्र पेटवाल संतोष पेटवाल ने सभी सफल छात्र छात्राओ को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कक्षा 6 में कु आद्या जैन व मौलिक जैन प्रथम स्थान पर रहे , दीपिका द्वितीय स्थान पर एवं सविता तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 7 में सौरभ बागड़ी प्रथम,साक्षी पंवार द्वितीय,प्रिया तृतीय रही। कक्षा 8 में आँचल प्रथम,आशुतोष महादेव द्वितीय सलोनी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 9 में शेर सिंह प्रथम,हिमानी द्वितीय एवं प्राची डंगवाल तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 11 में सोनिया प्रथम,शिवानी द्वितीय एवं अम्बिका तृतीय स्थान पर रही।

प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत द्वारा सभी मेधावी छात्र छात्राओ को पुरष्कृत किया गया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!