नई टिहरी की अंदरूनी सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। नई टिहरी नगर की अंदरूनी सड़कों की बदहाल व्यवस्था को लेकर एक शिष्टमंडल ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

शिष्टमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल,सभासद सतीश चमोली,युवा कांग्रेस के लखवीर चौहान,समाजिक कार्यकर्ता सन्तोष आर्य,विनीत उनियाल, प्रवीण तोपवाल, मुर्तजा बेग आदि उपस्थित रहे।

देवेन्द्र नौडियाल ने कहा कि शहर की अंदरूनी सड़कों की बहुत ही बुरी स्थिति बनी हुई है जिस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कुछ समय पूर्व सड़कों पर पैच लगवाए गए लेकिन वह भी उखड़ने लगे हैं जिस कारण स्कूल जाने वाले बच्चों,उनके अभिभावकों एवं दुपहिया वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बराबर बना हुआ है।
शिष्टमंडल ने मांग की कि काम चलाओ व्यवस्था करने के बजाए सड़कों को हॉट मिक्स कराया जाए।
ऐसा न करने की स्थिति में शीघ्र ही आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!