दुःखद: ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड का जवान शहीद

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी। उत्तराखंड के लिए अभी अभी एक दुःखद खबर मिली है कि पौड़ी जिले का एक जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। उनका पार्थिक शरीर उनके गांव लाया जा रहा है। इस खबर से समूचे यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर है। उधर आकाश की माता जी भी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यमकेश्वर के सिल्ड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय आकाश वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती फिरोजपुर में थी। उनके पिता अजय भंडारी दिल्ली के एक केंद्रीय संस्थान में तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलडी निवासी आकाश सिंह भंडारी पुत्र अजय पाल सिंह भंडारी पंजाब के फिरोजपुर में ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है फिरोजपुर आर्मी एरिया में एक कार्यक्रम के दौरान शार्ट सर्किट होने से जवान आकाश भंडारी का निधन हुआ है। सूचना मिलते ही आकाश भंडारी के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share This Article
error: Content is protected !!