सीएम धामी आज टिहरी में, रोपवे का करेंगे शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 01 मई, 2022 को जनपद टिहरी गढ़वाल तहसील धनोल्टी के (माँ सुरकण्डा देवी मन्दिर) कद्दूखाल पहुंचेंगे।

मा. मुख्यमंत्री जी 11ः35 बजे आर्मी हैलीपैड रायवाला देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11ः55 बजे अस्थाई हैलीपैड आलूचक फार्म, उद्यान विभाग धनोल्टी टिहरी गढ़वाल पहुँचेंगे, जहां से समय 12ः00 बजे कार/पैदल मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 12ः15 बजे सुरकण्डा देवी पहुंचेंगे तथा पर्यटन विभाग के माध्यम से निर्मित सुरकण्डा देवी मन्दिर रोपवे का शुभारम्भ करेंगे।

12ः55 बजे मुख्यमंत्री जी सुरकण्डा देवी से कार/पैदल मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 13ः10 बजे अस्थाई हैलीपैड आलूचक फार्म, उद्यान विभाग धनोल्टी टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे तथा 13ः15 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा जी.टी.सी. हैलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!