ब्रेकिंग: नाबालिक से दुष्कर्म करने वालों के विरुद्ध टिहरी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। नाबालिक से दुष्कर्म करने वालों के विरुद्ध टिहरी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामला थाना लम्बगांव का है जहां पर दिनांक 3 मई 2022 को एक महिला द्वारा थाना लम्बगांव पर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ उन्हीं के गांव के 03 लड़कों द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया है ।
जिसपर थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा उक्त 03 लड़कों के विरुद्ध भादवि एवं पोक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियोग से संबंधित 02 विधि-विवादित बालकों को संरक्षण में लिया गया। नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें रवाना की गयी है जिसकी शीघ्र गिरफ़्तारी की जाएगी।

Share This Article
error: Content is protected !!