Ad image

इन्हें मिलस्पर्श गंगा प्रहरी सम्मान पुरस्कार

Garhninad Desk
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली /हरिद्वार (लोकेंद्र जोशी) के जनजागरुकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए  गढ़वाल विश्वविद्यालय को स्पर्श गंगा प्रहरी सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रभाकर बडोनी को यह पुरस्कार हरिद्वार में आयोजित स्पर्श गंगा प्रहरी सम्मान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा प्रदान किया गया।
इसके साथ ही इस समारोह में विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के परिवहन सलाहकार और वर्तमान में राष्ट्रीय हथकरघा बोर्ड के सदस्य समाजसेवी ज्वालामुखी संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष बिनकखाल टिहरी गढवाल निवासी श्री वीरेंद्र सेमवाल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पूर्व मुख्यमंत्री,केंद्रीय कैबिनेट मंत्री तथा हरिद्वार संसद रमेश पोखरियाल निशंक  उपस्थित

उल्लेखनीय है कि गढ़वाल विश्व विद्यालय के एन .एस .एस. प्रकोष्ठ द्वारा 17 सितम्बर वर्ष 2009में  गंगा और उसकी समस्त जल धाराओं की स्वच्छता के लिए स्पर्श गंगा अभियान चलाया गया । तब विश्व विधालय के समन्वयक डॉक्टर प्रभाकर बडोनी थे जिनके द्वारा इस मिशन में एच. एन. बी. केंद्रीय गढ़वाल विश्व विद्यालय सहित 40 हजार छात्र छात्राओं के साथ इस अभियान को शुरू किया। जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी सीधी भागीदारी कर इसे स्पर्श गंगा बोर्ड, का गठन किया। और उसके विशेष कार्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर बडोनी को बनाया जा कर इस अभियान को राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनाया गया ।बाद में यह अभियान राष्ट्रीय स्तर का हिस्सा बन कर सभी वर्गों के प्रबुद्ध लोग इससे जुड़ कर, आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी इस ओर कार्य किया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि, प्रोफेशर प्रभाकर बडोनी वर्तमान समय में गढ़वाल विश्वविद्यालय के संगठक महाविद्यालय पौड़ी परिसर में डायरेक्टर के पद पर सेवारत हैं और वह रसायन विज्ञान के प्रोफ़ेसर है जोकि जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड भिलंगना के ग्राम -भटवाड़ा के मूल निवासी हैं।
केंद्रीय,गढ़वाल विश्व विद्यालय द्वारा नमामि गंगे अभियान को सामुदायिक सहभागिता के साथ  चलाए जाने के लिए उमंग प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है जिसके अंतर्गत निरंतर विविध गतिविधियां संचालित की जाती हैं। साथ ही स्पर्श गंगा अभियान को राष्ट्रीय सेवा योजना का नियमित अभियान  बनाया गया है।और प्रतिवर्ष 17 सितंबर को स्पर्श गंगा दिवस मनाया जाता है।
प्रभाकर बडोनी एवं वीरेंद्र दत्त सेमवाल को सम्मानित किए जाने पर विभिन्न सामाजिक राजनैतिक ,एवं कर्मचारी संगठनो एवं ब्यपारिक संगठनो ने बधाई दे कर दोनों को शुभकामनाएँ प्रेषित की है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!