मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम, उमड़ी भीड़

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

बद्रीनाथ धाम। भगवान बदरीनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। रविवार सुबह सवा छह बजे बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही जय बदरीनाथ के जयघोष से धाम गुंजायमान हो उठा। धाम में पहली पूजा और महाभिषेक पीएम नरेंद्र मोदी ओर से किया गया। इस दौरान उनकी ओर से देश व विश्व कल्याण हेतु पूजा-अर्चना एवं महाभिषेक किया गया। 

बता दें कि शनिवार को पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, नायब रावल शंकरन नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और बदरीनाथ के वेदपाठी आचार्य ब्राह्मणों की अगुवाई में भगवान उद्धव जी की डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व तेल कलश यात्रा (गाडू घड़ा) दोपहर बाद बदरीनाथ धाम पहुंची।

Share This Article
error: Content is protected !!