चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यहां भारी वाहनों पर रहेगी रोक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कहा कि कैम्पटी क्षेत्रान्तर्गत कैम्पटी फॉल में पर्यटन सीजन एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात के अत्यधिक दबाब के चलते सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कैम्पटी फॉल बाजार काफी संकरा है एवं पैदल यात्रियों का भी आवागमन रहता है, जिस कारण कैम्पटी फॉल क्षेत्र में दिन के समय भारी वाहनों के संचालन से यातायात जाम / सड़क दुर्घटनाओं की सम्मवानाये बनी रहती हैं। ऐसी स्थिति में पर्यटन एवं चारधाम यात्रा सीजन के दौरान कैम्पटी फॉल क्षेत्र में प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

इसी प्रकार पर्यटन एवं चारधाम यात्रा सीजन के दौरान तपोवन क्षेत्र में भारी वाहनों (Esstential/ perishable Commodity को छोड़कर) का आवागमन शनिवार एवं रविवार प्रातः 08:00बजे से रात्रि 08:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!