28 मई को लोक अदालत का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। सिविल जज सी.डि./सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल ममता पंत ने बताया कि उत्तराखण्ड़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला न्यायालय एवं बाहय न्यायालयों में दिनांक 28 मई 2022 को सामान्य/पराम्परागत/मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लघु मामलों का निस्तारण किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 14 मई, 2022 को जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय एवं बाहय न्यायालयों/ राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 128 प्रिलिटेगेशन वादों का निस्तारण किया गया तथा कुल 320 वादों का निस्तारण रू0 3,50,018,429/- (तीन करोड़, पचास लाख, अठ्ठारह हजार, चार सौ उन्नतीस) की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह में जेल लोक अदालत का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें जेल बन्दी प्रार्थना पत्र देकर अपने गतिमान वाद को जेल लोक अदालत हेतु नियत कर निस्तारित करा सकते है ।

उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 अगस्त 2022 को प्रस्तावित है। जो भी व्यक्ति राष्ट्रीय लोक अदालत जिसमें निस्तारित करवाना चाहते है, वह किसी भी कार्यदिवस में संबधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल में स्वंय या अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना-पत्र देकर अपने मामलो को मासिक लोक अदालत/राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नियत करवा सकते है तथा लोक अदालत के अवसर का लाभ उठा सकते है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!