सर्व समाज कल्याणार्थ श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चंडीगढ़। पौड़ी गढ़वाल एकता मंच रजिस्टर्ड चंडीगढ़ द्वारा सर्वसमाज कल्याणार्थ श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन शनिवार 28 मई से रविवार 29 मई 2022 तक गढ़वाल भवन परिसर सेक्टर 29 चंडीगढ़ में किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री दीपक बलूनी निदेशक बलूनी कार्गो मूवर्स प्रा.लि. मुख्य अतिथि एवम श्री बिक्रम सिंह बिष्ट प्रधान गढ़वाल सभा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

अखंड रामायण पाठ का आयोजन

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सर्व समाज की भलाई एवं कुशलता और सुख शांति हेतु इस अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। सभी भक्तों से निवेदन किया गया है कि वह इस अखंड यज्ञ में अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर पुण्य के भागीदार बने।

रविवार को अखंड पाठ के समापन के बाद सभी भक्तों को लंगर वितरित किया जाएगा।

Share This Article
error: Content is protected !!