टिहरी पुलिस के खिलाड़ियों ने प्रादेशिक पुलिस स्पर्धा में जीते 10 मेडल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । पुलिस के खिलाड़ियों ने ऊधम सिंह नगर (46वीं वाहिनी) में 21 से 24 नवंबर 2024 तक आयोजित 20वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय वाहिनी एथलेटिक्स/साइक्लिंग प्रतियोगिता 2024 में शानदार प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में टीम मैनेजर उप-निरीक्षक जोगेंद्र यादव और टीम कोच कांस्टेबल संजय के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने कुल 10 मेडल अर्जित किए।

महिला वर्ग में प्राची ने लंबी कूद और ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता। शशि ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड और 10 किलोमीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। सरिता ने 800 मीटर दौड़ में सिल्वर और 200 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता। दीपिका ने 100 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा, रिले रेस में प्राची, सरिता, दीपिका और शशि ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पुरुष वर्ग में एएसआई यशजीत ने भाला फेंक में गोल्ड और हैमर थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर टीम का मान बढ़ाया। टिहरी गढ़वाल की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!