नगर पालिका गोपेश्वर में रिक्त अध्यक्ष पद पर उप चुनाव हेतु कुल 3 नामांकन पत्र दाखिल

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली । नगर पालिका गोपेश्वर में रिक्त अध्यक्ष पद पर उप चुनाव हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन तक कुल तीन नामांकन पत्र जमा हुए। शुक्रवार को भाजपा की ओर से प्रत्याशी पुष्पा पासवान, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र लाल भारती और निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल ने अपना नामांकन पत्र जमा किए। वही दूसरी ओर नगर पंचायत पोखरी के वार्ड-6 देवस्थानम में सभासद पद के उप चुनाव हेतु केवल भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीना ने नामांकन किया है।
रिटर्निंग आफिसर अभिनव शाह ने बताया कि 28 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि 29 मई को दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते है। इसी दिन अपराह्न तीन बजे चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। अगामी 12 जून को मतदान एवं 14 जून को मतगणना होगी। निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सभी दलों को आर्दश आचार संहित एवं धारा-144 का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए है।  

Share This Article
error: Content is protected !!