Ad image

तम्बाकू निषेध दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Garhninad Desk
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पोखरी की एन॰एस॰एस॰ इकाई के तत्वावधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-2022 पर तम्बाकू निषेध दिवस हेतु नशे के द्वारा होने वाले नुक़सान के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भाषण, स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी।

एन॰एस॰एस॰ विभाग के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राम भरोसे द्वारा एन॰एस॰एस॰ के लक्ष्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। डॉ० राम भरोसे द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का परिचय देते हुए नशे से हो रहे दुष्प्रभावों पर संक्षेप में प्रकाश डाला गया। उसके बाद महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ० विवेकानंद भट्ट और अंग्रेज़ी विभाग की प्राध्यापिका डॉ० बंदना सेमवाल निर्णायक के रूप में रहे। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता हेतु अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ० सरिता देवी और राजनीति विभाग के प्राध्यापक डॉ० मुकेश सेमवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके बाद स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें डॉ० सरिता देवी सभी स्वयंसेवियों को प्रोत्साहन दिया और उनका मार्गदर्शन किया।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महाविद्यालय परिवार के विद्वान प्राध्यापकों के अपने अपने विचार और अनुभव स्वयंसेवियों से साझा किए। इसके बाद महाविद्यालय की विद्वान प्राचार्या प्रोफ़ेसर शशि बाला वर्मा द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महाविद्यालय के समस्त छात्रों एवं कर्मचारियों को तम्बाकू निषेध की शपथ दिलायी।उसके बाद उन्होंने छात्र छात्रों को इस अवसर पर नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि आप सभी बच्चे देश का भविष्य हैं और यदि देश का भविष्य ही नशे में डूबा रहेगा तो देश कैसे तरक़्क़ी कर सकेगा। इसलिए अपने और अपने देश के उज्ज्वल भविष्य हेतु हमें अपनी ऊर्जा नशे को छोड़कर सर्जनात्मक की ओर लगानी है।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की एन॰एस॰एस॰ इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय से पोखरी बाज़ार तक भव्य रैली निकाली जिसको प्राचार्या महोदया द्वारा हरी झंडी दी गयी।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राम भरोसे के नेतृत्व में इस रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ सहायक रचना राणा, कनिष्ठ सहायक रेखा नेगी, प्रयोगशाला सहायक अंकित कुमार, पुस्तकालय लिपिक अमिता,नरेंद्र बिजल्वाण, नरेश रावत, सुनीता असवाल, मूर्ति लाल, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!