पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कल टिहरी में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। श्री सतपाल महाराज मा. मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबंधन एवं भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं उत्तराखंड सरकार कल दिनांक 6 जून 2022 को प्रातः 10:30 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर विदेशी निवेशकों के साथ टिहरी झील का हवाई सर्वेक्षण कर 11:15 बजे कोटी कॉलोनी हेलीपैड पहुंचेंगे।

मा. मंत्री जी समय 11:30 बजे होटल ली रॉय लेक ब्यू, कोटी कॉलोनी में पर्यटन विभाग के अधिकारियों का विदेशी निवेशकों के साथ टिहरी झील का प्रस्तुतीकरण व चर्चा में प्रतिभाग करेंगे। समय 12:00 बजे कोटी कॉलोनी हेलीपैड टिहरी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:30 बजे सौंला हेलीपैड ग्राम सौंला पट्टी थाती कठूड़ पहुंच कर श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ सप्ताह में प्रतिभा करेंगे तथा 16:30 बजे वहां से प्रस्थान कर 16:45 बजे कोटी कॉलोनी हेलीपैड टिहरी पहुंचकर 17:00 बजे वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!