Ad image

भिलंगना और बालगंगा रेंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के साथ-साथ चलाया सफाई अभियान

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली से लोकेंद्र जोशी। विश्व पर्यावरण दिवस पर भिलंगना और बालगंगा रेंज मैं विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण के साथ-साथ सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया। बृक्षा रोपण और सफाई अभियान में राजस्व विभाग, बन विभाग के साथ विभिन्न ग्राम पंचायतों और समाज सेवियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम किए।
अभी हाल ही में पुन्हः मन की बात कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम में गंदगी फैलाई जाने पर चिंता ब्यक्त की गई और लोगों से साफ सफाई हेतु आवाह्न किए जाने का आज भी बड़े पैमाने पर असर होता दिखाई दिया।
बन विभाग, राजस्व विभाग और विभिन्न समाज सेवी इस राष्ट्रीय अभियान के हिस्से बने और संयुक्त रूप से बृक्षा रोपण एवं सफाई अभियान चलाया गया।

घनसाली में तहसील एवं उसके,आवासीय परिसर थाना क्षेत्र और उसके आसपास उप जिलाधिकारी के. एन. गोस्वामी के नेतृत्व में वृक्षारोपण के अलावा सफाई अभियान चलाया जा कर बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित कर निस्तारित किया गया।
घनसाली में उपजिलाधिकी के.एन. गोस्वामी, ने इस अवसर कहा कि,ग्लोबल वार्मिंग दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है, जो हमें एक स्वस्थ जीवन और प्रकृति की सुरक्षा को सुरक्षित करने की चुनौती दे रहा है। ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है।ग्लोबल वार्मिंग से, समुद्र का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इन्हें रोकने के लिए लोगों के द्वारा की जा रही छोटी-छोटी पहल बड़ा असर डाल सकती है। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्ति और समाज में जागरुकता जरूरी है विश्व पर्यावरण के लिए,सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बहुत हानिकारक है। जिससे निपटना देश और दुनिया के समक्ष बड़ी चुनौती है।और इसके लिए ब्यक्ति और समाज को स्वम जागरूक हो कर इसका उपयोग रोकना होगा।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी के. एन. गोस्वामी, बन क्षेत्राधिकारी भिलंगना नौटियाल, थानाध्यक्ष घनसाली सुखपाल सिंह मान, कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री केशव गैरोला, तहसीलदार महेशा शाह, पूर्व उप प्रमुख जाखणीधार साहब सिंह कुमाइं, रणवीर सिंह रावत आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
दूसरी ओर,बलगंगा रेंज के बन राजि अधिकारी श्री प्रदीप चौहान के नेतृत्व् में रेंज कार्यालय चमीयला मे गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि दिनेश भजिनियाल रहे। इसके साथ ही,बन विभाग व् ग्राम पंचायत मरवाड़ी के द्वारा भी ग्राम पंचायत मारवाड़ी में बृक्षा रोपण के पश्चात सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे छात्र अभिभावक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट,प्रधान श्रीमती संतोषी देवी, चवन सिंह विष्ट जी व प्रेम सिंह पंवार जी सरोव सिंह विष्ट जी श्रीमती विमला देवी आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!